आगरालीक्स …आगरा के वृद्धाश्रम में रह रही 87 साल की बुजुर्ग मां की मौत होने पर तीन बेटे और एक बेटी पहुंच गई। पुलिस ने शव का बंटबारा किया, एक बेटे को शव घर ले जाने के लिए कह दिया, दूसरे बेटे को अंतिम संस्कार करने के लिए कहा और तीसरे बेटे को जिम्मेदारी दी कि वह उठावनी करे।

आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम सिकंदरा में नया बांस लोहामंडी निवासी 87 साल की बुजुर्ग राम दुलारी पत्नी कन्हैया लाल अग्रवाल चार साल से रह रहीं थी। उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं। मंगलवार को हार्ट अटैक से 87 साल की राम दुलारी की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को दी गईं। उनके दो बेटे रामलाल वृद्धाश्रम पहुंच गए और शव को ले जाने की कहने लगे। उनकी बेटी भी आ गईं, शव ले जाने पर तीनों अड़ गए इससे विवाद हो गया। पुलिस को बुला लिया गया।
शव का बंटबारा होने के बाद मामला हुआ शांत
पुलिस के पहुंचने के बाद तीनों बेटे शव अपने घर ले जाने की कहने लगे। पुलिस ने तीनों की बात सुनी, इसके बाद कहा कि एक बेटा शव को अपने घर ले जाए, दूसरा बेटा अंतिम संस्कार करे और तीसरे बेटे से कहा कि वह उठावनी करे। इसके बाद मामला शांत हो सका।