आगरालीक्स…। सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों के बाद बुधवार को मामूली कमी आई है। सोना 48 हजार रुपये से नीचे आ गया है।
वायदा बाजार में सोना बुधवार को दोपहर 47,955 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। सोने के भाव कल शाम से ही 48 हजार रुपये से नीचे आ गया है। इसी प्रकार चांदी का भाव 62 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। इसमें मामूली कमी आई है। शाम को चांदी 62,226 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4813 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4697 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4283 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3898 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3104 रुपये प्रति ग्राम
नोट- जीएसटी और ज्वैलरी की बनवाई अतिरिक्त रहेगी।