आगरालीक्स…आगरा में आज से पूरा सप्ताह बादल और बारिश का. गलनभरी सर्दी के लिए तैयार रहिए. बुधवार को तापमान 4 डिग्री तक नीचे पहुंचा. जानिए मौसम का पूरा अपडेट
दिन में गलनभरी सर्दी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान बुधवार को सही साबित हुआ. बुधवार सुबह से ही आगरा में बादलों का डेरा लग गया. कभी—कभी हल्की—हल्की बौछारें भी हुईं. इसके कारण गलन बढ़ गई है. इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया है. बुधवार को दिन का तापमान 4 डिग्री तक नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान में बढोतरी देखी गई है. जो कि 11.7 डिग्री रहा. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

पूरा सप्ताह बारिश और बादलों का
इधर मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से पूरा सप्ताह बादलों और बारिश का ही होने वाला है. बादल छाए रहेंगे और कभी—कभी बारिश भी होगी. इसके कारण गलनभरी सर्दी में काफी इजाफा होगा और दिन के तापमान के साथ ही रात का तापमान भी कम होगा.