आगरालीक्स…. (Agra News 6th January 2022)आगरा मेट्रो के लिए ताजमहल के आस पास 317 करोड़ की जमीन फ्री में दी जाएगी, आठ हेक्टेयर से अधिक जमीन को आगरा मेट्रो को फ्री में देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सर्कुलर में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
आगरा मेट्रो में पहले ताजमहल से सिकंदरा कॉरीडोर बन रहा है। इसमें भी पहले चरण में ताजमहल से जामा मस्जिद से मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मेट्रो डिपो बनाने के लिए पीएसी परिसर, मंडलायुक्त परिसर और ताजमहल मेट्रो स्टेशन के लिए उद्याग विभाग के शाहजहां गार्डन की जमीन सहित 8.6818 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई थी। इस जमीन की कीमत 317.12 करोड़ रुपये है। आगरा मेट्रो के लिए राज्य सरकार को जमीन उपलब्ध करानी है।

फ्री में जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी
मेट्रो डिपो और ताजमहल मेट्रो स्टेशन के लिए के लिए 8.6818 हेक्टेयर जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस जमीन पर सात प्रतिशत की दर से 22.19 करोड़ स्टांप शुल्क और मालियत पर एक प्रतिशत की दर से 3.17 करोड़ रुपये की छूट भी प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।