आगरालीक्स… आगरा में 63 घंटे से आयकर विभाग की चार बड़े जूता कारोबारियों पर कार्रवाई जारी है, टीम को जांच में क्या मिला या कुछ नहीं मिला है इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आगरा में मंगलवार सुबह आठ बजे से नोवा जूता निर्यातक नोवा शूज के हरसिमरन अलघ उर्फ मनू अलघ के लाजपत कुंज, मानसी चंद्रा के तारा इनोवोशन, ओम एक्सपोर्ट के राजेश सहगल ओर आहूजा इंटरनेशनल के विजय आहूजा के, आगरा दिल्ली और नोएडा सहित 18 ठिकानों पर आयकर विभाग के 100 अधिकारी और कर्मचारियों ने जांच शुरू की।

63 घंटे से चल रही जांच
आगरा के चार बड़े जूता कारोबारियों के यहां 63 घंटे से आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच जारी है। अभी तक आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही औपचारिक जानकारी दी जाएगी।