नईदिल्लीलीक्स…। चुनाव आयोग समय से विधान सभा चुनाव कराने के लिए तत्परता से जुटा है। एक बूथ पर 1250 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। यूपी में पांच से आठ चरणों में चुनाव हो सकते हैं।
चुनाव आयोग ने की समीक्षा बैठक
चुनाव आयोग आयोग ने पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात और कानून-व्यवस्था पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और गृह सचिव के साथ बैठक में समीक्षा की। कोरोना के कारण इन राज्यों के चुनाव में एक बूथ पर केवल 1250 मतदाता ही मतदान कर सकेंगे।
शीघ्र घोषित हो सकती है चुनाव की तिथियां
उत्तर प्रदेश में 5 से आठ चरणों और पंजाब में तीन चरण में मतदान हो सकता है। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, गृह सचिव अजय भल्ला, एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल थे।
वैक्सीन डोज, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा
आयोग ने स्वास्थ्य सचिव को सभी पात्र नागरिकों को पहली और दूसरी खुराक तेजी से देने को कहा। वहीं, गृह सचिव को चुनावी राज्यों की कानून व्यवस्था के साथ चुनावी प्रबंधन, सुरक्षा बलों की उपलब्धता समेत सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात की है। आयोग ने विशेषज्ञों के साथ संक्रमण के बीच सुरक्षित चुनाव कराने के लिए किए उपायों पर चर्चा की।