Sunday , 23 February 2025
Home हॉट न्यूज़ Police officers celebrate Holi in Agra
हॉट न्यूज़

Police officers celebrate Holi in Agra

police 3
आगरालीक्स
 ….होली के दिन पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे, हुडदंगियों पर नजर रखी। सुबह से रात तक शहर में घूमते रहे, अब उनको अपनी होली मनानी थी। एसएसपी आवास पर पुलिस अधिकारियों ने होली के रंग में रंगने के बाद जमकर मस्ती की। पुलिस लाइन में डीजे पर पुलिस कर्मी थिरकते रहे तो थानों में भी पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती हुई। होली के रंग में भीगने के बाद पुलिस कर्मी गीतों पर खूब थिरके।
पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की जिंदगी आसान नहीं है, 24 घंटे की डयूटी में वे होली वाले दिन रंगों के त्योहार को भी नहीं माना पाते हैं। ऐसे में होली के अगले दिन पुलिस कर्मियों की होली होती है। इस होली में जमकर मस्ती और हूडदंग होता है। आगरा में एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह के आवास पर डीजे और ढोल नगाडे के साथ होली की मस्ती हुई। आईजी डीसी मिश्रा, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम पंकज कुमार, एसपी सिटी सुशील घुले सहित पुलिस कर्मियों ने जमकर मस्ती की। होली के रंग में रंगने के बाद डांस किया।
इसी तरह पुलिस लाइन में जमकर मस्ती हुई। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, इसके बाद रंगों से सराबोर कर दिया। होली के गीतों पर थिरकने के साथ पुलिस कर्मियों ने रसिया भी गाए। उधर, शहर और देहात के थानों में सुबह से ही होली शुरू हो गई। पुलिस कर्मियों ने रंगों से एक दूसरे को अच्छी तरह से रंगा, उन्हें सिर से पांव तक लाल, हरा कर दिया। इसके बाद होली के गीतों पर मस्ती का सिलसिला शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा।

डॉक्टरों की होली 27 मार्च को
आईएमए, आगरा के डॉक्टरों की होली 27 मार्च को है। निर्भय नगर में होली समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के डॉक्टर शामिल होंगे, एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाने के साथ सांस्क्रतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। डॉक्टर गाने गाएंगे तो उनके साथी थिरकेंगे। डॉक्टरों के होली मिलन समारोह में उनके परिजन भी हिस्सा लेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!