
टी 20 विश्व कप के साथ ही महिला विश्व कप के मैच भी चल रहे हैं। ग्रुप के अंतिम लीग मैच में आॅस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराया था। सेमीफाइनल से पहले टीम के सदस्य ताजमहल का दीदार करना चाहते थे। दिल्ली से आॅस्ट्रेलिया टी 20 महिला टीम की सदस्याएं रविवार दोपहर में ताजमहल पहुंची। मोहब्बत की इमारत ताजमहल की खूबसूरती को देख आॅस्ट्रेलिया की महिला खिलाडी मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने ताजमहल के साथ अलग अलग फोटो लिए, कुछ खिलाडियों ने सेल्फी ली। उन्होंने सेंट्रल टैंक के साथ ही कई जगह पर विभिन्न मुद्राओं में फोटो भी खिंचवाए। ताज के दीदार के दौरान महिला क्रिकेट टीम के चेहरे पर मुस्कान नजर आई।
ताज को देखें या खिलाडियों को
रविवार की बजह से ताजमहल में पर्यटकों की संख्या अधिक थी। एक तरफ ताजमहल का संगमरमरी हुस्न था तो दूसरी तरफ खूबसूरत आॅस्ट्रेलिया महिला खिलाडिया, उन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भीड उमड पडी। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने खिलाडियों को घेरे में ले लिया। किसी भी पर्यटक को उनके नजदीक नहीं जाने दिया। कुछ पर्यटकों ने महिला खिलाडियों से आॅटोग्राफ देने का आग्रह किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
इंग्लैंड टीम ने देखा था ताज
इससे पहले इंग्लैंड की टी 20 क्रिकेट टीम के सदस्यों ने ताजमहल देखा था, वे अपनी महिला मित्रों के साथ ताजमहल आए थे। करीब डेढ घंटे तक ताजमहल का दीदार करने के बाद क्रिकेट टीम के खिलाडी दिल्ली लौट गए थे।
Leave a comment