आगरालीक्स …आगरा का सियासी पारा चढ़ गया है। विधानसभा चुनाव के लिए 48 घंटे बाद 14 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। इससे पहले भाजपा और सपा से चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली और लखनऊ मेंं दावेदारों ने डेरा डाल दिया है। पार्टी छोड़ने के साथ दावेदार भाजपा और सपा ज्वाइन कर रहे हैं।
आगरा की सभी नौ विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं, इस बार भाजपा और सपा की टिकट के लिए सबसे ज्यादा दावेदारी की जा रही है। बसपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं, आप पार्टी ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस भी जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।