आगरालीक्स….(Agra News 13th January 2022). आगरा का 13 जनवरी का प्रेस रिव्यू, चुनाव में योगी के जरिये हिंदुत्व की राजनीति को धार देगी भाजपा, अयोध्या से लड़ाने पर सहमति, कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों की जांच जरूरी नहीं, नई गाइडलाइन.
आगरा के न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
चुनाव में योगी के जरिये हिंदुत्व की राजनीति को धार देगी भाजपा, अयोध्या से लड़ाने पर सहमति
एक और मंत्री का इस्तीफा , वन मंत्री दारा सिंह ने भी छोड़ी सरकार
ओमिक्रोन हल्का नहीं ले रहा डेल्टा की जगह, दो लाख तक पहुंचे कोरोना संक्रमित
पीएम सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक की जांच करेंगे रिटायर्ड जज इंदु मल्होत्रा करेंगी जांच
आज जारी होंगे यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र, 23 जनवरी को परीक्षा

अमर उजाला
धर्मपाल हुए भाजपाई, विधायक राम प्रताप के समर्थक तिलमिलाए, राम प्रताप ने कहा मुझे मेरी मां से दूर किया जा रहा है। धर्मपाल बोले क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में हुआ शामिल
मुगल रोड पुलिया मंदिर पर होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, सुल्तानगंज पुलिया के नीचे मंदिर हटाए जाने पर नगर निगम, पुजारी और सुल्तानगंज पुलिया बाजार कमेटी के बीच हुआ समझौता
आवास विकास सेक्टर छह में एक महीने पहले बनाई सड़क ग्रीन गैस ने खोदी
एक्सप्रेस वे पर गाड़ी लूटने वाले जेल भेजे
दैनिक जागरण
कोरोना की दूसरी से तेज तीसरी लहर, छह की जांच में एक कोरोना संक्रमित
24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 652 केस, 2096 सक्रिय केस
301 करोड़ से बनेंगे तीन बड़े और 10 छोटे एसटीपी
पति की आशिकमिजाजी से परेशान पत्नियां शिकायत करने पहुंची कलेक्ट्रेट
कोरोना के साए में मनेगी लोहड़ी
हिंदुस्तान
राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश का अखिलेश यादव के साथ साजिश के तहत फोटो वायरल, मुकदमा
आंबेडकर विवि के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने दिया इस्तीफा, जुलाई 2021 से कार्य से चल रहे थे विरत
शीतलहर चलने से ठिठुरे लोग
आगरा की खबरों 24 घंटे पढ़ने के लिए लॉग इन करें