आगरालीक्स…(12 January 2022 Agra News) आगरा की थाना सदर पुलिस ने पकड़े तीन वाहन चोर. चोरी के कई वाहन किए बरामद…
आगरा की थाना सदर पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइकें, एक स्कूटर और तमंचा बरामद किया है. बदमाश नई गाड़ी को बेचते थे और पुरानी के पाटर्स निकालकर टुकड़ों में बेचा करते थे. तीनों को जेल भेजा गया है.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
पवन पुत्र रमेश
विष्णु पुत्र राकेश
जगपाल उर्फ छोटू
ऐसे तीनों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार बीती रात थाना सदर पुलिस स्वाट टीम के साथ गश्त कर रही थी. तभी सूचना मिली कि तीन वाहन चोर चोरी की बाइकोुं के साथ आ रहे हैं. इस पर पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी. पुलिस को तीन लोग आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने उनहें रोकने को कहा तो तीनों बाइक को घुमाकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया.