आगरालीक्स ….आगरा में बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश अरेस्ट, घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती।

आगरा में शनिवार सुबह सिकंदरा क्षेत्र में बदमाश और पुलिस का आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश कई चोरी की वारदात कर चुका है, पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो गया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पैर में लगी गोली
बदमाश का नाम रानू सक्सेना निवासी शांति नगर बैनारा फैक्ट्री के पीछे है। बदमाश के पास से तमंचा और बाइक मिली है, रानू पर दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।