आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) सपा में आधिकारिक रूप से शामिल हुए भाजपा के बागी मंत्री दारा सिंह चौहान. अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता…
भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा विधायकों और मंत्रियों के सपा में शामिल होने का क्रम जारी है. मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा को छोड़ने वाले मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर दारा सिंह चौहान ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा ओर कहा कि भाजपा पिछड़ों का हक मार रही हैं. आरक्षण खत्म किया जा रहा है और पछिड़े समाज के बच्चों का आरक्षण खत्म कर उनको शिक्षा से वंचित रखने की साजिश की जा रही है.

अखिलेश यादव के लिए कही ये बात
दारा सिंह चौहान ने कहा कि अख्लिोश यादव अभिमन्यू की तरह है. जिस तरह से अभिमन्यू को रोकने के लिए बड़े बड़े महारथी लगाए गए थे ठीक वैसे भी अखिलेश को रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह सबको तोड़कर आगे निकल चुके हैं. वह विजय प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि अब उनकी घर वापसी हो रही है. सपा उनका पुराना घर है. इस बार के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से यूपी के सीएम होंगे.