आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) चुनावी चकल्लस. आगरा में विधानसभा चुनाव को लेकर दिन भर चली चर्चाएं, कई की सीटें बदल दी गईं तो चुनाव कौन जीतेगा यह भी घोषित कर दिया. सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों में कैसा रहा सियासी पारा.
आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है, इसके साथ ही सियासी पारा भी चढ़ गया है। सुबह से रात तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बसपा के प्रत्याशी बदलने जाने की चर्चाएं
चर्चा का एक बड़ा बिंदू बसपा द्वारा घोषित किए गए नौ प्रत्याशियों में से कई बदल सकते हैं यह रही। कई नाम भी सामने आ गए जिन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिली और वे बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, बसपा सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
सपा के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं
सपा रालोद गठबंधन से पांच प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। अभी एत्मादपुर, फतेहाबाद, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। इन चारों सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की चर्चाएं चलती रहीं अभी किसी भी सीट पर प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
भाजपा में रूठों को मनाने का दौर
इसके साथ ही भाजपा के सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने और चार सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने के बाद रूठने वालों की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही कुछ और लोग जो टिकट की लाइन में लगे थे वे भी अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। इन्हें मनाने और कुछ के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी चलती रहीं।