आगरालीक्स….. आगरा में आपके आस पास भी कोरोना संक्रमित मरीज हो सकता है, कोरोना के एक्टिव केस 3699 हैं। कैसे बचें कोरोना संक्रमित होने से, कैसे अपने परिवार को बचाएं।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं और एक्टिव केस 3699 हो गए हैं। आगरा में अब 3699 कोरोना के मरीज हैं, इसमें से अधिकांश अपने घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं। इनके संपर्क में आए लोग भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं, उन्होंने जांच नहीं कराई है तो उनसे कोरोना संक्रमित होने का खतरा है।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी और कमला नगर में हैं। यहां के अधिकांश मरीज होम आइसोलेट हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क पहन कर ही बाहर जाएं, मास्क पहने बिना बाहर न जाएं। इससे संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
बच्चे भी हो रहे संक्रमित
इस बार बच्चे भी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बच्चे कम संक्रमित हुए थे। इसके चलते बच्चों को घर से बाहर न जाने दें, घर में किसी को सर्दी जुकाम और बुखार है तो उसे अलग कमरे में रखे और मास्क पहनने दें। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लापरवाही न बरतें, कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।