आगरालीक्स….(Agra News 17th January 2022) आगरा में आज भी कोरोना के रिकॉर्ड केस मिले, जिला प्रशासन ने जारी किए आंकड़े, पढ़े किस क्षेत्र में कोरोना के केस अधिक।
आगरा में सोमवार यानी 17 जनवरी 2022 को कोरोना के 24 घंटे में 597 नए केस मिले हैं। कोरोना के सक्रिय केस 3734 हो गए हैं, 15 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी और कमला नगर में हैं। यहां के अधिकांश मरीज होम आइसोलेट हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क पहन कर ही बाहर जाएं, मास्क पहने बिना बाहर न जाएं। इससे संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
बच्चे भी हो रहे संक्रमित
इस बार बच्चे भी ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बच्चे कम संक्रमित हुए थे। इसके चलते बच्चों को घर से बाहर न जाने दें, घर में किसी को सर्दी जुकाम और बुखार है तो उसे अलग कमरे में रखे और मास्क पहनने दें। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लापरवाही न बरतें, कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।