आगरालीक्स…(17 January 2022 Agra News) आगरा में समाजवादी पार्टी ने तीन और सीटों पर उतारे प्रत्याशी. आगरा उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर के लिए सपा ने ये बनाए प्रत्याशी
आगरा में समाजवादी पार्टी ने तीन और विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. समाजवादी पार्टी ने आगरा उत्तर विधानसभा सीट, फतेहाबाद और एत्मादपुर विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं.
ये हैं प्रत्याशी
आगरा उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम
फतेहाबाद से राजेश शर्मा
एत्मादपुर से वीरेंद्र चौहान
समाजवादी पार्टी ने इससे पहले रालोद गठबंधन के साथ आगरा की पांच विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित किए हैं. इनमें रालोद की ओर से फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़ और ग्रामीण तीन सीटें रालोद के खाते में गई हैं, जबकि बाह और छावनी की दो सीटों से सपा ने प्रत्याशी उतारे हैं.
सपा+रालोद गठबंधन से आगरा की 5 विधानसभा सीटों से ये हैं प्रत्याशी
खेरागढ़ विधानसभा से रौतान सिंह (रालोद)
फतेहपुर सीकरी विधानसभा से ब्रजेश चाहर (रालोद)
आगरा ग्रामीण विधानसभा से महेश जाटव (रालोद)
बाह विधानसभा सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा)
छावनी विधानसभा सीट से कुंवर चंद वकील (सपा)