आगरालीक्स…(17 January 2022 Agra News) भाजपा में प्रत्याशी घोषित करने का अनोखा विरोध. टंकी पर चढ़कर भाजपा के इस नेता ने किया घोषित प्रत्याशी का विरोध…
चंदौली सीट से भाजपा प्रत्याशी का विरोध
भाजपा के लिए यूपी चुनाव में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा के ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का विरोध चल रहा है. लेकिन यूपी के संभल से भाजयुमो के जिला मंत्री ने तो घोषित प्रत्याशी के विरोध में टंकी पर चढ़कर अपना अनोखा विरोध जताया. मामला ये है कि संभल जिले के चंदौली विधानसभा सीट से भाजपा ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इसके विरोध में भाजयुमों के जिला मंत्री पवन मुखिया ने सोमवार की शाम को मयूर विहार कॉलोनी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध करने लगे.

टंकी पर चढ़कर ये कहा
भाजयुमो जिला मंत्री ने टंकी पर चढ़कर योगी और मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए और कहा कि वह पिछले छह साल से निस्वार्थ भाव से संगठन में रहकर काम कर रहे हैं. लेकिन चंदौसी विधानसभा सीट से राज्यमंत्री गुलाब देवी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है जिसके कारण वह दुखी हैं. उन्होंने टिकट परिवर्तन की मांग की है.