आगरालीक्स…(17 January 2022 Agra News) आगरा सहित पूरे यूपी के लिए अपर मुख्य सचिव ने दिए कोविड वैक्सीनेशन के लिए जरूरी निर्देश…
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा आज दिनांक 17 जनवरी को सर्किट हाउस के सभागार में आगरा मण्डल के चारों जनपद के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में कोविड नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत कुछ अहम निर्देश दिए जिसके अंतर्गत सर्व प्रथम ये कहा सभी जनपदों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी निगरानी समितियों में मेडीसन किट उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है ताकि घर घर जाकर सर्वे करने वाली आशायों द्वारा सर्दी खांसी जुखाम बुखार के लक्षणयुक्त मरीजों को तुरंत दवा दी जा सके और बीमारी को समय से नियन्त्रण किया जा सके इससे कोविड के मरीजों को खोजना भी सुलभ हो सकेगा ।
इसके अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव द्वारा ये निर्देश दिया गया कि सभी जनपद ये सुनिश्चित कर लें कि सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत रेपिड रेस्पोन्स टीम कोरोना के लक्षणयुक्त अथवा कोरोना के धनात्मक मरीजों का शत् प्रतिशत विजिट कर उनका गहनता और सघनता से इलाज करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए सभी मरीजों को समय से पर्याप्त दवायें उपलब्ध करा दें।
साठ वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को शत् प्रतिशत कोविड टीकाकरण के लिए अपर मुख्य सचिव द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि यदि आवश्यक है तो कोविड टीकाकरण की मोबाइल टीमों के माध्यम से और फौन द्वारा सम्पर्क कर उनके घरों पर जाकर भी कोविड टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है ताकि 60 वर्ष की आयु से अधिक आयु वाले लाभार्थियों जिनमें कोरोना होने की संभावना अधिक होती है अतः उनको सुरक्षित किया जा सकता है और कोविड नियन्त्रण में सहायक सिद्ध हो सकता है।

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप की तत्परता और कड़ी मेहनत से कोविड को फैलने से रोका जा सकता है और समय से नियन्त्रण किया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी आगरा श्री प्रभु एन सिंह के निर्देशन में जनपद आगरा के 60 वर्ष से अधिक कोविड टीकाकरण लाभार्थियों को डोर टू डोर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक व्हाट्सएप न. 8791393336 दिया गया है जिस पर 60 वर्ष से अधिक के लाभार्थी अपना नाम,पता एवं मोबाइल नं बताकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं ।
सर्किट हाउस के सभागार में आगरा मण्डल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिनमें आगरा के डा अरुण कुमार श्रीवास्तव के अतिरिक्त आगरा मण्डल आगरा के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ ए के अग्रवाल , जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक अग्रवाल , एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशान्त गुप्ता , एफ एच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य , आगरा , मथुरा और फिरोजाबाद के जिला सर्विलेंस अधिकारी के अतिरिक्त आगरा के यूनीसेफ के श्री आनन्द जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव वर्मन , आर आर टी के नोडल अधिकारी डा अन्शुल पारिक उपस्थित रहे।