मथुरालीक्स…. गेस्ट हाउस में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ा, पति को देखते ही पत्नी और प्रेमी के होश उड़े, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मथुरा के रहने वाले युवक को अपनी पत्नी पर शक था, सोमवार को युवक घर पर नहीं था। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मथुरा से गोवर्धन आ गई। यहां बस स्टैंड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया और युवती अपने प्रेमी के साथ कमरे में चली गई। युवती का पति मथुरा से उसका पीछा करते हुए गोवर्धन पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गेस्ट हाउस में जाते हुए देख लिया।

पत्नी को युवक ने प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ा
युवक ने गेस्ट हाउस संचालक से कमरे का नंबर पूछा, इसके बाद वह उस कमरे में चला गया। कमरे को खुलवाया, कमरे के अंदर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बेड पर थी। अपने पति को सामने देख युवती के होश उड़ गए, पत्नी और प्रेमी वहां से भागने लगे, युवक ने दोनों को पकड़ लिया।
पुलिस पहुंच गई, जमकर हंगामा हुआ
युवक ने गेस्ट हाउस में हंगामा शुरू कर दिया, पत्नी और प्रेमी कमरे में सिर झुकाए खड़े रहे, वहां से जाने लगे। युवक ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस का रजिस्ट्रर जब्त कर लिया है, युवक ने किस नाम से कमरा बुक कराया था, युवती का नाम क्या लिखा था इसकी जांच की जा रही है।