आगरालीक्स ….आगरा में अब कोरोना के नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। कोरोना की जांच से लेकर होम आइसोलेशन का बदला नियम। 602 नए मरीज मिले और 673 मरीज हुए ठीक।
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में 5000 से अधिक कोरोना के नए केस मिल चुके हैं। एक दिन में 700 से अधिक केस मिले हैं अभी भी 600 से अधिक केस मिल रहे हैं।

कोरोना के सक्रिय केस 3658
कोरोना के बीते 24 घंटे में 602 नए केस मिले थे जबकि 673 मरीज ठीक हो गए। अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 3658 हैं, एक्टिव केस की संख्या तीन हजार से अधिक बनी हुई है लेकिन इसमें से अधिकांश मरीज घर पर रहकर ही इलाज करा रहे हैं।
होम आइसोलेशन में दोबारा कोरोना की जांच की जरूरत नहीं
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन मरीजों में मामूली लक्षण हैं और होम आइसोलेट किए गए हैं उन्हें कोरोना की रिपोर्ट आने के सात दिन बाद दोबारा कोरोना की जांच कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीजों को 7 दिन बाद ठीक माना जाएगा। वे अपने काम पर आज जा सकते हैं।