आगरालीक्स…आगरा में रिकॉर्ड 891 कोरोना पॉजिटिव मिले. पहली और दूसरी लहर में भी एक दिन में नहीं मिले इतने पॉजिटिव…इतने हुए ठीक…प्रशासन का ताजा अपडेट देखें
आगरा में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गुरुवार को प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 891 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. ये एक दिन में कोरोना संक्रमितों का आगरा में सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले दूसरी लहर में एक दिन में सर्वाधिक 793 कोरोना संक्रमित मिले थे. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 4803 लोगों की जांच की गई जिसमें से 891 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3431 हो गई है. वहीं बीते 24 घंटे के अंदर 754 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.
