आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा में कल शुक्रवार को आ रहे हैं सीएम योगी आदित्यनाथ. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे साथ..ये है पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं. उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी साथ होंगे. सीएम योगी शुक्रवार सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेंगे. यहां से वह सबसे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज और फिर नगर निगम स्थित एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जाएंगे. यहां पर वे कोरोना को लेकर चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे. इसके बाद वह राजेश्वर मंदिर शमसाबाद रोड भी जाएगे. इसके बाद होटल रमाडा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे.

सीएम योगी के आगरा आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.