आगरालीक्स… आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यहां वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर बैठक करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को खेरिया एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचना था लेकिन कोहरा छाने के चलते वे यमुना एक्सप्रेस वे से सड़क मार्ग से आगरा पहुंचे। यहां टोल प्लाजा पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

आगरा अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा को लेकर करेंगे चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजेश्वर मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आगरा और अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। आगरा से वे बरेली के लिए रवाना होंगे।