आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में अब दो मिनट में कोरोना का एक मरीज ठीक हो रहा है, जबकि करीब पांच मिनट में एक नया मरीज मिल रहा है। लक्षणों में बदलाव आया है।
आगरा में कोरोना के नए केस से ज्यादा मरीज ठीक होने लगे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 646 मरीज ठीक हुए हैं, कोरोना का दो मिनट में एक मरीज ठीक हुआ है। जबकि नए मरीज 297 मिले हैं। आगरा में कोरोना के 297 नए केस मिले हैं।

रिकवरी रेट में हो रहा सुधार
आगरा में कोरोना के केस एक दिन में 800 से भी अधिक मिल चुके हैं, लगातार चार दिन तक 600 से अधिक केस मिले थे लेकिन अब कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। राहत है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के रेट में सुधार हुआ है। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
लक्षणों में बदलाव
कोरोना के मरीजों में पहले तेज बुखार और गले में खराश की समस्या आ रही थी। मगर अब कोरोना संक्रमित मरीजों को ठंड लगकर बुखार आने के साथ ही तेज सिर दर्द हो रहा है। दस्त की समस्या भी सामने आ रही है। बच्चों को सिर दर्द और एक दिन बुखार आ रहा है। इसके साथ ही कमजोरी महसूस हो रही है।