आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में 80 प्रतिशत तक घट गए पर्यटक. आज वीकेंड के पहले दिन ताजमहल का इतने लोगों ने किया दीदार.
आगरा में पर्यटकों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है. साल की शुरुआत में जहां रिकॉर्ड पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था तो वहीं कोरोना की तीसरी लहर के कारण इनकी संख्या में 80 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है. कोरोना के कारण पिछले दो साल से मंदी की मार झेल रहे आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री इस समय खतरे में है. पर्यटन कारोबारी निराश हैं. उनका कहना है कि दिवाली के बाद ताजमहल सहित अन्य स्मारकों को देखने के लिए पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ था लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण फिर से इस इंडस्ट्री पर ग्रहण छाने लगा है.

शनिवार को इतने पर्यटक आए
ताजमहल — 6754
आगरा किला — 1456
फतेहपुर सीकरी — 162
सिकंदरा — 291
इसके अलावा एत्माद्दौला केा 94, मेहताब बाग को 92, रामबाग को और मरियम टॉम्ब को 33 पर्यटक देखने पहुंचे.