आगरालीक्स… आगरा में ब्यूटीपार्लर को युवक ने फोटो और अश्लील मैसेज भेजे, इसके बाद उसके पति और पड़ोसियों पर भी मैसेज भेज दिए। युवती की तहरीर पर थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आजमगढ़ निवासी युवती की शादी 2018 में शाहगंज, आगरा में हुई, युवती ब्यूटी पार्लर का काम करती थी, उसी दौरान शाहगंज निवासी विशेष सिंह से उसकी जान पहचान हो गई। शादी के बाद युवती आगरा आ गई और अपने पति के साथ शाहगंज में रहने लगी।

युवती के पास भेजे फोटो और अश्लील मैसेज
विशेष सिंह पर युवती का मोबाइल नंबर था, उसने युवती के पास कुछ फोटो भेजे, इसके बाद अश्लील मैसेज भेजने लगा। उसने फोटो युवती के पति और पड़ोसियों को भी भेज दिए। युवती का आरोप है कि विशेष सिंह और उसके दोस्त गौरव, सोनू, पंकज धमकी दे रहे हैं कि उसकी शादी तुड़वा देंगे। ये सभी दबंग किस्म के हैं और युवती के रिश्तेदारों को फोटो और अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।