आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) कांग्रेस को बड़ा झटका देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह…कांग्रेस ने एक दिन पहले ही इन्हें बनाया था स्टार प्रचारक
एक दिन पहले बने थे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की थी उसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का भी नाम शामिल था लेकिन एक दिन बाद ही आरपीएन सिंह ने कांग्रेससे इस्तीफा देकर दिल्ली में भाजपाकी सदस्यता ग्रहणकर ली हे. ये कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव में सबसे बड़ा झटका माना जा रहा हे. आरपीएन संिह यानी रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने मंगलवार दोपहर को अपना स्इतीफा कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा और दोपहर में ही उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली. उनहें यूपी में चुनाव प्रभारी बनाए गए धर्मेन्द्र प्रधान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई. बता दें कि आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरें सियासी गलियारों में खूब चल रही थीं लेकिन वे इससे इनकार करते रहे. धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आरपीएन सिंह जी का मैं भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं. उनके साथ दो अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं. उनका भी स्वागत है.
पहले जैसी नहीं रही कांग्रेस
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैंने एक पार्टी रहा ईमानदारी से लगन से मेहनत की, लेकिन जिस पार्टी में मैं रहा वो अब पहले जैसी नहीं रही. देर से ही सही दुरुस्त आया हूं. अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा वो मैं जरूरी करूंगा.
कांग्रेस ने कहा— कायर
आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुपिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है वह केवल बहादुरी से लड़ी जा सकती है. इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी कहती है कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते.