आगरालीक्स…(25 January 2022 Agra News) आगरा से चुनावी आगाज करेंगी मायावती. इस तारीख को करने आ रही हैं आगरा में जनसभा…
दो फरवरी से करेंगी चुनावी आगाज
बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा से अपना चुनावी आगाज करेंगी. वे दो फरवरी को आगरा में जनसभा कर चुनावी बिगुल फूकेंगी. इसकी जानकारी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि 2 फरवरी 2022 को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी. जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओं को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी.
बता दें कि आगरा की सभी विधानसभा सीटों पर पहले कभी बसपा का सक्रियता सबसे अधिक रहती थी. आगरा बसपा का गढ़ कहा जाता है. लेकिन बीते दो चुनाव से भाजपा की सक्रियता आगरा की विधानसभा सीटों पर अधिक रही है और उन्हें सफलता भी मिली है. ऐसे में मायावती के लिए यहां काफी चुनौतियां सामने आ सकती है.
.