आगरालीक्स…(26 January 2022 Agra News) आगरा में रामलाल वृद्ध आश्रम में पहुंचकर मनाया गणतंत्र दिवस. वृद्धजनों को बांटी खाद्य वस्तुएं…
एचडीएफसी बैंक की भावना प्लाजा शाखा द्वारा आज गणतंत्र दिवस समारोह रामलाल विद्याश्रम में मनाया गया, समारोह के दौरान झंडारोहण किया गया एवं वृद्ध आश्रम में रहने वाले समस्त वृद्ध जनों को खाने की वस्तुओं का वितरण किया गया, कार्यक्रम के दौरान एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड संजय शर्मा, चिराग फाउंडेशन के राहुल चतुर्वेदी, बैंक के सिटी हेड सुनील जेना, अमित श्रीवास्तव, दीपक साहनी, मनीष मिश्रा एवं बैंक के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बैंक के द्वारा किए गए इस इस छोटे से कार्य कार्य से वहां पर रहने वाले समस्त वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान आयी और उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया.
