आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा में 18 साल के स्टूडेंट ने की खुदकुशी. फंदे पर लटका हुआ था, गले में लगी थी ईयरफोन की लीड. पुलिस कर रही जांच…
आगरा में शुक्रवार को एक 18 साल के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसका शव कमरे के अंदर पंखे पर लटका मिला. छात्र यहां रहकर 12वीं की पढ़ाई के साथ—साथ नीट की भी तैयारी कर रहा था. मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा. सूचना पर छात्र के परिजन भी मैनपुरी से चल दिए हैं. बताया जाता है कि छात्र डिप्रेशन में था.
सरलाबाग की घटना
मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित सरलाबाग की है. यहां रहने वाले मोहर सिंह के मकान में जितेंद्र सिंह पुत्र राय सिंह किराये का कमरा लेकर रह रहा था. जितेंद्र की उम्र 18 साल के करीब बताई गई है और वह मैनपुरी के तहसील कुरावली के गावं दुल्लापुर पेास्ट गोपालपुर का रहने वाला था. जितेंद्र यहां रहनकर व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 12वीं की परीक्षा दे रहा था, इसके साथ ही वह यहां पर नीट की तैयारी भी कर रहा था.

मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपने घर से बाहर नहीं निकला. इस पर मकान मालिक ने उसके कमरे पर जाकर अंदर देखा तो अंदर जितेंद्र पंखे से रस्सी से लटका हुआ था. उसके गले में ईयरफोन की लीड भी लटक रही थी. मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कहा कि परिजनों को सूचित कर दियागया है. उनका इंतजार किया जा रहा है. अभी फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार छात्र डिप्रेशन में चल रहा था.