आगरा लीक्स आगरा में एक छात्र का शव कमरे में मिलाया है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के सरला बाग न्यू आगरा मे किराए पर कमरा लेकर मैनपुरी निवासी 18 साल का जितेंद्र रह रहा था । वह यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था । सुबह वह अपने कमरे से न्यू आगरा स्थित कोचिंग सेंटर चला जाता था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी ।

कमरे में मिला शव
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया। कमरे में छात्र का शव पड़ा हुआ था पुलिस टॉप पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस जांच कर रही है।