आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा में बोले डिप्टी सीएम—सपा की सूची में शामिल प्रत्याशी कोई जेल में तो कोई बेल पर…इन नामों से भय बनाने का काम कर रही सपा..भाजपा देगी भयमुक्त शासन…
भाजपा सरकार से प्रदेश में होगा भयमुक्त शासन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर हमले बोलना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जमकर समाजवादी पार्टी को टारगेट पर लिया. उन्होंने सपा को गुंडों की पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने का डर तो सपा के गुंडों को लग रहा है, क्योंकि यूपी में फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और फिर से सूबे में कमल ही खिलेगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सूची में कोई प्रतयाशी जेल में है तो कोई बेल पर तो कोई अपराधी है. इन नामों पर वे जनता को भयग्रस्त कर सरकार बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी और प्रदेश में फिर से योगी सरकार के नेतृत्व में भयमुक्त शासन होगा.

300 यूनिट बिजली पर बोल रहे झूठ
केशव प्रसाद मौये ने कहा कि जो लोग 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कह रहे हैं, वह पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं. प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तब जनता बिजली की किल्लत से काफी परेशान थी और प्रदेश में बिजी के लिए त्राहि—त्राहि मची हुई थी. उन्होंने कहा कि सपा नेता भ्रमित करने का काम कर सरकार बनाने का हसीन सपना देख रहे हैं. आगामी चुनाव तक सपा साफ हो जाएगी. उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे आगरा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, उन्हें यूपी की एबीसीडी नहीं पता. उनसे बड़े बघेल समाज के नेता एसपी सिंह बघेल हमारे पास हैं.