आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजबब्बर को लेकर आगरा में चर्चाएं तेज. राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलें….
आगरा की सियासी चर्चाओं में बब्बर
आगरा को अपना घर बताने वाले और आगरा से सांसद रह चुके राजबब्बर एक बार फिर से सियासी चर्चाओं में शामिल हो गए हैं. आगरा की राजनीति में एक बार फिर बब्बर का शोर सुनाई दे रहा है. राजबब्बर इस समय कांग्रेस नेता हैं और कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में इन्हें अपना स्टार प्रचारक भी बनाया है, लेकिन हाल ही में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें आई हैं. कहा जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संभावित बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं.

गुलाम नबी आजाद का किया समर्थन
राजबब्बर कांग्रेस के जी 23 नेताओं के समूह में शामिल हैं. उन्होंने शुक्रवार को ट्वीर कर कहा कि एक पुरस्कार का महत्व तब होता है जब प्रतिद्वंद्वी पार्टी किसी नेता की उपलब्धियों का सम्मान करती है. लोग किसी भी इच्छा को पूराकर सकते हैं जब उनकी अपनी सरकार हो. मुझे लगता है कि पदृम भूषण के बारे में चल रही बहस अनावश्यक है.