आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) अखिलेश यादव के नामांकन की डेट घोषित. करहल विधानसभा सीट के लिए इस दिन करने जाएंगे नामांकन…
31 जनवरी को करेंगे नामांकन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वह समाजवादी पार्टी का गढ़ कहलाने वाली करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. अखिलेश यादव के नामांकन को लेकर शुक्रवार को पूरा कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया है. सपा अध्यक्ष 31 जनवरी को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. वह सैफई से सड़क मार्ग से चलकर करहल होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे. रास्ते में उनेक स्वागत के लिए जबर्दस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है. हालांकि पार्टी द्वारा जारी की गई सूचनाके अनुसार नियमों के अनुसार और सादगी के साथ अखिलेश यादव नामांकन करेंगे.

चार सेट में नामांकन करेंगे दाखिल
अखिलेश यादव के लिए पार्टी ने नामांकन के पहले दिन ही चार सेट में नामांकन ले लए थे. नामांकन संबंधी कागजात तैयार हो गए हैं और वह चार सेट में नामांकन दाखिल करेंगे. अखिलेश यादव के साथ नामांकन में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव भी साथ रहेंगे.