आगरालीक्स…. आगरा में छह फरवरी तक स्कूल बंद हैं, ऐसे में छात्रों की परीक्षाएं आनलाइन होंगी या आफलाइन, इसे लेकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक परेशान हैं।
आगरा सहित यूपी में कोरोना संक्रमण को देखते हुए छह फरवरी तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेज छह फरवरी तक नहीं खुलेंगे, अभी स्कूल और कॉलेजों में आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।

फरवरी में होती है परीक्षाएं
मिशनरी और कान्वेंट स्कूल में छात्रों की परीक्षाएं फरवरी में होती है। इस बार परीक्षाएं आनलाइन होंगी या आफलाइन इसे लेकर छात्रों के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं।
आनलाइन परीक्षा चाहते हैं छात्र
छात्रों ने कोरोना काल में घर में रहकर आनलाइन कक्षाएं ली हैं, उनकी लिखने की आदत भी छूट गई है। ऐसे में आफलाइन परीक्षाएं होने पर छात्रों को परेशानी हो सकती है, वे सही तरह से लिख भी नहीं पाएंगे। ऐसे में अधिकांश छात्र और उनके अभिभावक चाहते हैं कि परीक्षाएं आफलाइन नहीं आनलाइन ही हों।