आगरालीक्स…. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने से पहले टवीट किया है। उनके टवीट को सोशल मीडिया पर सराया जा रहा है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंग। सोमवार को सैफई से वे विजय यात्रा रथ में बेठकर नामांकन करने के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट जा रहे हैं। उनका जगह जगह स्वागत किया गया। उनके साथ ही मैनपुरी की अन्य विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया टवीट
ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा!
आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!!
जय हिन्द!!!