आगरालीक्स …आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, हेलीकाप्टर देखने को उमड़े लोग, सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे।
आगरा में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से हेलीकाप्टर से फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल के लिए वोट की अपील करने 12 बजकर 25 मिनट पर रघुनाथ सिंह कॉलेज से कार्यक्रम स्थल रामवीर क्रीड़ास्थल किरावली पहुंचे। हेलीकाप्ट देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जो राम को लाए हैं, योगी मोदी जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे

ये है सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आगे का कार्यक्रम
दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर यहां से वह कार द्वारा रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के लिए रवाना होंगे. यहां पर दोपहर एक बजकर 15 मिनट से दो बजकर 15 मिनट तक वह प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे.
यहां से वे विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा जीआर कास्मिक स्कूल के सामने धमैना रोड आएंगे. यहां वह 3 बजकर 40 मिनट तक प्रभावी मतदाता संवाद करेंगे.
यहां से निकलर वे दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर विशेष हेलीकाूप्टर से आंवलखेड़ा बाजार के पास मैदान पहुंचेंगे.
आंवलखेड़ा में शाम पांच बजे तक सीएम योगी आदित्यनाथ मतदाता संवाद के साथ घर—घर संपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगे.
शाम 5 बजे वह खेरिया एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और शाम साढ़े पांच बजे वह विशेष वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.