आगरालीक्स…(31 January 2022 Agra News) बसपा को झटका देकर प्रेम सिंह बघेल भाजपा में हुए शामिल. एत्मादपुर में बघेल समाज को भाजपा की ओर लाने का करेंगे काम…
बहुजन समाज पार्टी को झटका देकर प्रेम सिंह बघेल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. प्रेम सिंह बघेल बसपा सरकार में मंत्री रह चुके स्व. किशनलाल बघेल के बेटे हैं और प्रेम सिंह बघेल सपा की टिकट पर एत्मादपुर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. प्रेम सिंह बघेल ने 2012 में एत्मादपुर विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वे बहुत कम वोट से चुनाव हार गए थे. इसके बाद प्रेम सिंह बघेल ने वर्ष् 2018 में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी.

बसपा पर जमकर बोला हमला
जयपुर हाउस स्थित भाजपा के क्षेत्रीय काया्रलय पर भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रेम सिंह बघेल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने हाथ से पटका पहनाकर व महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की उपस्थिति में दर्जनों सहयोगी औ समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की. उन्होंने बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा की नीतियां बदल चुकी हैं. उन्हें अब किसी से कोई मतलब नहीं है. वह एत्मादपुर में भाजपा के लिए कम करेंगे. क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि प्रेम सिंह बघेल का जोरदार स्वागत है. हमें एक और जोरदार सिपाही मिला है. प्रेम सिंह बघेल के साथ भाजपा की सदस्यता लेने वालों में देवेंद्र बघेल,ओमप्रकाश बघेल,योगेश बरारा,भूरी सिंह धनगर,पप्पू बघेल,हरिओम पहलवान,मुन्ना बघेल,दिलीप बघेल,उदय तिवारी,शिव सिंह बघेल,संदीप बजाज,रमेश तिवारी , नानू बघेल आदि शामिल रहे.