आगरालीक्स ….आगरा सहित यूपी और देश के अन्य राज्यों में स्कूल खोलने पर फैसला लेने के लिए केंद्र ने कहा है, आगरा में छह फरवरी तक स्कूल बंद हैं, इसके बाद क्या स्कूल खुलेंगे।
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे अब स्कूल खोलने पर फैसला लें। स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ ही 15 से 17 साल के छात्रों को भी वैक्सीन लग चुकी है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर का संक्रमण भी कम हुआ है। ऐसे में राज्य अपने स्तर से स्कूलों को खोलने पर फैसला ले सकते हैं।

कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाए पालन
नीति आयोग के सदस्य डा. वीके पाल का कहना है कि केंद्र सरकार यह चाहती है कि स्कूल खोलने पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। साथ ही स्कूल में छात्रों को बुलाने के लिए अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य नहीं होगी। राज्य चाहें तो स्कूल खोल सकती हैं और छात्रों को स्कूल में आना होगा। इसके लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।