
रविवार को एएमयू में एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। देश भर के 11 शहरों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर 60 हजार 725 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अलीगढ़ में 41 केन्द्रों पर परीक्षा होगी और 19031 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों में 9769 लड़के और 9262 लड़कियां है।
यूपी में लखनऊ में 10799, इलाहाबाद में 2612 और बरेली में 2289 अभ्यर्थी भाग लेंगे। पश्चिमी बंगाल के कोलकता में 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां 3138 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 केन्द्रों पर 2751, श्रीनगर में 7 परीक्षा केन्द्रों में 4197, केरला के कोजीकोड के 14 केन्द्रों पर 6417,
हैदराबाद में 968,
पटना में 8 केंद्रों पर 7060
गुवाहटी में 3 केंद्रों पर 1463 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
एएमयू परीक्षा कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर का कहना है कि प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटो ग्राफी भी कराई जा रही है। एमबीबीएस में करीब 145 एवं बीडीएस में 35 सीट है। एकेडमिक काउंसिल ने एमबीबीएस एवं बीडीएस प्रवेश परीक्षा दो चरणों में कराने का निर्णय लिया था।
एएमयू का है क्रेज
एएमयू से एमबीबीएस करने का क्रेज है, इसके लिए आगरा और आस पास के जिलों के साथ ही देश भर के अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। पिछले बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में गडबडी हुई थी। इसके बाद से एकेडमिक काउंसिल ने एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था। ऐसे में इस बार दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिससे कोई गडबडी न हो सके।
Leave a comment