आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा में स्कूल खुलने से पहले 70 फीसद किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगने लगी है। आगरा में 15 से 18 साल के 3.09 किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी है।
आगरा में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में 15 से 18 साल के 3.09 किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। अभी तक 2.12 लाख किशोरों के वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि जिन किशोरों ने तीन जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी उन्हें दूसरी डोज लगाई जा रही है।

तीसरी डोज लगवा रहे बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर
आगरा में तीन जनवरी से किशोरों को वैक्सीन लग रही है और 10 जनवरी से बीमार बुजुर्गों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों को घर जाकर वैक्सीन लगाने की सुविधा भी शुरू की है, इसके लिए व्हाटस एप नंबर जारी किया गया है।
दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम
16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीन लग रही है। 18 से अधिक उम्र के 32 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दो डोज लगाई जानी है। वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद लोग दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीन की दूसरी डोज न लगवाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे उन्हें वैक्सीन लगाई जा सके।