आगरालीक्स…(7 February 2022 Agra News) आगरा में डिप्टी सीएम बोले—प्रदेश में बनेगी भाजपा की बहुमत वाली सरकार. गोवर्धन में भी की जनसभा…
प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को मथुरा और आगरा में जनसभा कर जमकर सपा—रालोद पर निशाना साधा. पहले गोवर्धन में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा की. यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की बहुमत वाली सरकार फिर से बन रही है. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर प्रहार किए. उन्होंने कहा कि सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी तीन अंकों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे. इनका कोई जनाधार नहीं है. भाजपा की 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार आइ्र थी वैसे ही 2022 में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकारी बनाएगी.

आगरा में की जनसभा
गोवर्धन के बाद डिप्टी सीएम ने आगरा के एत्मादपुर विधानसभा के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह के पक्ष में जनसभा की. यहां भी उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और वोट मांगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि योगी मठ चले जाएंगे और मोदी जी हिमालय चले जाएंगे, उनके लिए कह दूं कि उत्त्र प्रदेश का बच्चा—बच्चा योगी और मोदी है. 25—30 साल तक भाजपा को कोई हिलाने वाला नहीं है.