आगरालीक्स ….भारत में एशिया की पहली वर्चुअल एनीमेटेड रिसेप्शन पार्टी हुई। आईआईटी मद्रास में प्रोजेक्ट एसोसिएट ने अपनी शादी के बाद 6000 लोगों के साथ वर्चुअल प्लेटफार्म मेटावर्स पर रिसेप्शन दिया। कंपनी को मिली 60 बुकिंग।
क्रिप्टोकरेंसी इथिरियस की माइनिंग करने वाले शिवलिंगपुर, तमिलनाडू के रहने वाले दिनेश आईआईटी मद्रास में प्रोजेक्ट एसोसिएट हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलेपर नागानंदिनी के साथ शादी की। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। रीति रिवाज के साथ शादी की, छह फरवरी को रिसेप्शन देने के लिए वर्चुअल प्लेटफार्म मेटावर्स की मदद ली।

छह हजार लोग मेटावर्स पर आयोजित रिसेप्शन में शामिल हुए, हैरी पॉटर बेस्ट थीम पर हुआ रिसेप्शन
मेटावर्स थ्री डी डिटिजल दुनिया है। इसमें आग्मेटेड रियलिटी और वर्चुअल रिएलिटी वीआर और ब्लॉक चेन तकनीकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाता है। इस तकनीकी से लोग आनलाइन अपना नकली अवतार चकर एक दूसरे से मिलकर बातचीत कर सकते हैं। दूसरे शब्दों पर एनीमेटेड इमेज के रुप में आप दूसरे लोगों से बातचीत कर पाते हैं। दिनेश ने अपने रिसेप्शन की थीम हैरी पॉटर रखी और हैरी पॉटर के किरदार में दिनेशन ने देश दुनिया के अपने मित्र और रिश्तेदार सहित 6000 लोगों को रिसेप्शन दिया। लोग घर पर ही रहे और रिसेप्शन में शामिल हो गए।
खाना भी खिलाया
रिसेप्शन पार्टी में गाना और डांस भी हुआ। फूड डिलीवरी कंपनी की मदद से दिनेश ने रिसेप्शन में शामिल हुए सभी गेस्ट को उनके घर पर ही खाना भी उपलब्ध कराया।
फर्म को मिले 60 आर्डर
श्री पेरंबदूर की टाडीवर्स फर्म द्वारा रिसेप्शन आयोजित किया गया। फर्म का दावा है कि यह एशिया की पहली मेटावर्स रिसेप्शन पार्टी है और फर्म को 60 आर्डर मिल गए हैं। फर्म द्वारा 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर वर्चुअल इवेंट आयोजित किया जा रहा है, इसमें आनलाइन उपहार भी दिए जा सकेंगे।