Saturday , 29 August 2026
Home आगरा Candidate in limelight before assembly election 2022 voting in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Candidate in limelight before assembly election 2022 voting in Agra…#agranews

148

आगरालीक्स….(9 February 2022 Agra News) आगरा में 12 घंटे बाद मतदान शुरू हो जाएगा. एक प्रत्याशी ने विधायक बनने पर मिलने वाली सैलरी न लेने तो दूसरे ने जिला बनाने का चुनावी वादा किया है। जानें विधायक को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है।

आगरा में 12 घंटे बाद मतदान शुरू हो जाएगा. एक प्रत्याशी ने विधायक बनने पर मिलने वाली सैलरी न लेने तो दूसरे ने जिला बनाने का चुनावी वादा किया है। जानें विधायक को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है। सूर्खियों में पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, कांग्रेस प्रत्याशी रामवीर सिकरवार, बसपा प्रत्याशी राकेश बघेल भी हैं। आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को नौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। आठ फरवरी को प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने अपने सोशल मीडिया पर चुनावी वायदे किए हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों के प्रोफाइल से लेकर उनकी चुनावी सभाओं और भाषणों से सुर्खियों में है।

फतेहाबाद से सपा रालोद प्रत्याशी रुपाली दीक्षित का वादा, नहीं लेंगी सैलरी
आगरा की फतेहाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुपाली दीक्षित ने चुनावी वादा किया है कि वे विधायक को मिलने वाली हर महीने की सैलरी से एक रुपया भी नहीं लेंगी। इस सैलरी को अपने क्षेत्र की बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलवाने में लगाएंगी।

चर्चा में पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, सबसे ज्यादा किया खर्चा
आगरा ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड बेबी रानी मौर्य ने चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च किया है। वे राज्पाल रहने के बाद अब विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, वीवीआइपी प्रत्याशी होने के चलते वे भी सुर्खियों में हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी फौजी अपने भाषण से बने चर्चा का विषय
खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार रिटायर फौजी हैं। वे अपने भाषण से सुर्खियों में हैं। अपने भाषण में वे अधिकारियों और सिस्टम को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। उनके समर्थन में रोड शोक करने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए भीड़ उमड़ी थी।

बाह को जिला बनाने का दावा
सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा बाह से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बाह को जिला बनाने का चुनावी वादा किया है, साथ ही स्टेडियम बनाने की बात कही है। ये भी सुर्खियों में हैं।

एत्मादपुर सीट से भाजपा छोड़ बसपा में आए राकेश बघेल भी सुर्खियों में
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. धर्मपाल सिंह की एत्मादपुर सीट पर जीत पक्की मानी जा रही थी लेकिन भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे राकेश बघेल ने बसपा की टिकट ले ली। इसके बाद से एत्मादपुर सीट पर समीकरण बदल गए हैं और वे भी चर्चा में हैं।

किस राज्य में हर महीने विधायकों को कितनी सैलरी
उत्तर प्रदेश 187000 रुपये
तेलंगना 250000
दिल्ली 210000
मध्य प्रदेश 210000
सबसे कम
त्रिपुरा 34000

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Youth dead body found on Agra-Lucknow Expressway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर युवक का शव...

बिगलीक्स

Agra News Live: Hydrogen bus from Noida International Airport to Agra & Mathura soon

आगरालीक्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आगरा और मथुरा तक हाइड्रोजन बस चलेंगी,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman marriage broken after fake compromised photo send to in laws in Agra

आगरालीक्स:…आगरा में युवती की एडिट कर आपत्तिजनक फोटो ससुरालीजनों को भेजी, टूटा...

आगरा

Obituaries of Agra on 29th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!