आगरालीक्स… आगरा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत दूसरे वन-डे में भी न्यूजीलैंड से हार गया। रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हार गया।
भारत ने 270 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया
भारत ने न्यूजीलैंड में दूसरे वन-डे में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 270 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना 49 रन, कप्तान मिताली राज 66 रन के अलावा निचले क्रम में रिचा घोष ने शानदार 65 रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने तीन विकेट और एक ओवर शेष रहते रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत लिया। भार की ओर दीप्ति शर्मा और पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दोनों ने मिलकर पांच विकेट चटकाए लेकिन भारत को जीत दिलाने में नाकाफी रहे। दीप्ति ने चार और पूनम ने एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की ओर से ए किर्रे 119 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दो-शून्य से पिछड़ गया है।