आगरालीक्स…आगरा में बीते 24 घंटे में 3666 लोगों की हुई कोरोना जांच. जानिए कितने मिले कोरोना पॉजिटिव. प्रशासन ने जारी किया अपडेट…
आगरा में कोरोना का ग्राफ लगातार कम हो रहा है. मिलने वाले संक्रमितों की संख्या अब बहुत कम हो गई है जबकि ठीक होने वाले ज्यादा है. प्रशासन ने बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार बीते 24 घंटे में 3666 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से सिर्फ 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वहीं इस दौरान 46 लोग इस बीमारी से भी ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 103 कोरोना पॉजिटिव हैं.
बता दें कि आगरा में अब तक 2407381 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. इसमें से 35848 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इसमें से अब तक 35290 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक 464 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.