आगरालीक्स…(16 February 2022 Agra News) अब यूनिवर्सिटी के सभी अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों को मानना होगा ये आदेश. इन चीजों पर लगाया बैन
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्र हित के कार्यों में शीघ्रता से निस्तारण और कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.

- सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में पहचान पत्र गले में पहनकर रहेंगे. आउटसोर्स कर्मचारियों का पहचान पत्र अलग रंग का होगा. सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में आएंगे और पूरे समय अपनी सीट पर उपलब्ध रहेंगे.
- सभी अधिकारी अपने कक्ष के बाहर अपना पदनाम, मोबाइल नंबर की पट्टिका अनिवार्य रूप से लगाएंगे.
- सभी अधिकारी और पटल प्रभारी अपने पटल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा पटल से संबंधित कार्यका डिस्प्ले अनिवार्य रूप से करेंगे.
- परिसर में कोई भी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करेंगे. पान, तम्बाकू, गुटका, सिगरेट, बीडी तथा अन्य सभी प्रकार के नशे प्रतिबंधित रहेंगे. यदि कोई इनका उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.