आगरालीक्स…आगरा में एक नया गिरोह सक्रिय हो गया है. सतर्क रहे..ये लोग चाबी बनाने के नाम पर घर में घुसते हैं और वारदात को देते हैं अंजाम. शिक्षक को बनाया निशाना
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले एक शिक्षक के यहां बदमाशों ने तीन लाख रुपये कैश और दो लाख की ज्वैलरी पार कर ले गए. बदमाश बच्चे के खिलौने की चाबी ठीक करने के लिए आए थे और शिक्षक की पत्नी को गुमराह करके घर के अंदर से वारदात को अंजाम दे गए. शिक्षक ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही हे.

आगरा कॉलेज में लॉ फैकल्टी में शिक्षक रणवीर सिंह थाना न्यू आगरा क्षेत्र की इंजीनियर कॉलोनी में रहते हैं. मंगलवार को इनके घर के सामने से दो चाबी सही करने वाले गुजर रहे थे. इस पर इनकी पत्नी नीरज ने बच्चे की टॉय मोटर साइकिल की चाबी खराब होने पर इन्हें घर में चाबी बनवाने के लिए बुला लिया. घर में घुसते ही इन्होंने खिलौने की चाबी ठीक करने के लिए दूसरी कोई पुरानी चाबी मांगी. इस पर शिक्षक की पत्नी ने अलमारी की चाबी इन्हें लाकर दे दी. खिलौने की चाबी तो ठीक हो गई लेकिन अलमारी की चाबी खराब हो गई. इस पर दोनों ने अलमारी में ही चाबी ठीक करने के लिए कहा.
अलमारी के पास पहुंचते ही इन्होंने महिला से थोड़ा तेल लाने के लिए कहा. महिला जब तक तेल लेकर वहां आती तब तक दोनों ने अलमारी में रखे 3 लाख रुपये कैश और दो लाख की ज्वेलरी पार कर दी. थोडद्यी देर में शिक्षक रणवीर सिंह भी घर आ गए. जब उन्होंने दोनों को देखा तो नाराज हुए और दोनों को घर से भगा दिया. आज सुबह रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी से कुछ काम के लिए पैसे मांगे. जब नीरज ने अलमारी खोली तो नकदी गायब थी. रण्वीर सिंह ने इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है.