आगरालीक्स …(.Agra News 18th February 2022 ) आगरा की एक बड़ी कंपनी का जीएम अरेस्ट। कंपनी में कार्यरत इंजीनियर युवती से जीएम ने की अश्लील हरकत, युवती ने दिखाई हिम्मत, जेल भेजा गया जीएम।
आगरा के शोभानगर, यमुना पार में रोमसंस कंपनी है। कंपनी में बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं। यहां काम करने वाली इंजीनियर युवती ने कंपनी के जनरल मैनेजर, रिसर्च एंड डेवलेपमेंट संग्राम किशोर मलिक पर आरोप लगाए हैं कि वह काफी समय से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। युवती पर दबाव बनाया कि कंपनी में काम करना है तो अवैध संबंध बनाने होंगे और बात माननी होगी।

दो बार अश्लील हरकत करने के बाद संबंध बनाने की कोशिश
युवती का आरोप है कि जीएम संग्राम किशोर मलिक 2020 से उसे परेशान कर रहा था। युवती तीन नवंबर 2021 को गेट पास बनवाने के लिए गई, जीएम छेड़छाड़ करने लगा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवती बच कर निकल आई, लेकिन जीएम नहीं माना, युवती का आरोप है कि 31 जनवरी 2022 को दोबारा जीएम ने उसके साथ छेड़छाड़ और संबंध बनाने की कोशिश की, पीड़ित ने कंपनी में शिकायत की इसके बाद थाना एत्माउददौला में तहरीर दी।

युवती को नौकरी से निकाला
जनरल मैनेजर द्वारा अश्लील हरकत करने पर युवती ने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो युवती को नौकरी से निकाल दिया। इस मामले में युवती ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद जनरल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कंपनी का जनरल मैनेजर अरेस्ट
पुलिस ने रोमसंस कंपनी के जनरल मैनेजर को कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ अश्लील हरकत करने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह का मीडिया से कहना है कि आरोपी संग्राम सिंह मलिक को जेल भेज दिया है।
कंपनी ने नौकरी से निकाला, पुलिस को सौंपा
रोमसंस ग्रुप आफ कंपनीज के डायरेक्टर विकास खन्ना का मीडिया से कहना है कि इस घटना की जानकारी होते ही जीएम, रिसर्च एंड डेवलेमेंट संग्राम सिंह मलिक को कंपनी से निकाल दिया गया, पुलिस को सौंप दिया है।